लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी 13 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी, उत्तर प्रदेश पर फोकस

By भाषा | Updated: August 2, 2018 02:32 IST

केंद्र सरकार ने आज देश में 13 नए केंद्रीय विद्यालयों (केवी) को खोलने की मंजूरी दी जिनमें से पांच उत्तर प्रदेश में हैं

Open in App

नई दिल्ली, 2 अगस्तः केंद्र सरकार ने आज देश में 13 नए केंद्रीय विद्यालयों (केवी) को खोलने की मंजूरी दी जिनमें से पांच उत्तर प्रदेश में हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलें की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। इससे 13,000 छात्रों को फायदा होगा। 

उत्तर प्रदेश में जिन पांच जगहों पर केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हैं उनमें बांदा, मिर्जापुर, भदोही, सीआईएसएफ सूरजपुर और बाओली हैं। बयान में कहा गया, ‘‘बचे हुए केवी महाराष्ट्र के वाशिम और पारभाम, बिहार के नवादा और देवकुंड, झारखंड के पलामु, मणिपुर में चाकपिकारोंग, तेलंगाना के सिद्दीपेट और कर्नाटक के कुडामालाकुंटे में खोले जाएंगे।’’ 

नये केवी खोलने का फैसला एक समिति द्वारा ‘‘चुनौती पद्धति’’ के तहत किया जाता हैं जहां ज्यादा अंक जुटाने वाली जगह की मंजूरी के लिये अनुशंसा की जाती है। बयान में कहा गया कि केवी फिलहाल 12 लाख छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया कराता है।

बयान में कहा गया कि इसके अलावा सीसीईए ने मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के एलॉट में एक अतिरिक्त जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी गई।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया