AP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश बोर्ड (BIEAP) आज शाम चार बजे जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक
By रामदीप मिश्रा | Published: June 12, 2020 01:48 PM2020-06-12T13:48:31+5:302020-06-12T14:33:45+5:30
AP Inter Results 2020 (BIEAP): कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया को रोकना पड़ा था। हालांकि आज रिजल्ट चार बजे जारी कर दिया जाएगा।
AP Inter Results 2020: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) इंटर 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट आज जारी होगा। छात्र बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट bieap.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आमतौर पर बोर्ड अप्रैल महीने में रिजल्ट जारी करता है, लेकिन इस बार देरी हुई है।
कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया को रोकना पड़ा था। लॉकडाउन में हल्की छूट मिलने के बाद फिर मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा किया गया और अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। लगभग 8 से 10 लाख छात्र हर साल आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होते हैं।
AP Inter Results 2020: बोर्ड करेगा टॉपर्स की लिस्ट जारी
छात्र अपना परिणाम सिर्फ ऑनलाइन देख सकेंगे। बोर्ड ऑनलाइन ही टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। छात्रों को BIEAP का अगर ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट देखने में या साइट खुलने में दिक्कत आती है तो bse.ap.gov.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके बावजूद भी ट्रैफिक की वजह से साइट नहीं खुल रही है तो थोड़ा इंतजार कर लें।
AP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश बोर्ड के इंटर का रिजल्ट करें चेक
स्टेप 1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in, bse.ap.gov.in पर लॉगइन करें।
स्टेप 2- स्क्रीन पर प्रमुखता दिख रहे AP Inter Results 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- वहां अपना रोल नंबर, मां का नाम व जन्मतिथि भरें।
स्टेप 4- इसके बाद आपका AP Intermediate Result 2020 आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
स्टेप 5- रिजल्ट को आप प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सरकारी परीक्षा निदेशाल के रूप में भी जाना जाता है। इसका स्थापना 1953 में किया गया था। इस संस्था के कार्य आंध्र प्रदेश के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। बोर्ड आंध्र प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा के सिस्टम के सारे फंक्शन पर निगरानी रखता है। बोर्ड कई गतिविधियों पाठ्यक्रम तैयार करना, एग्जाम निर्धारित करना, स्कूलों को मान्यता देना, पुस्तकों को निर्धारित करना जैसे कई कार्यों को निर्धारित करता है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) के इंटरमीडिए 1nd ईयर और 2nd ईयर (10+2) के परिक्षाओं का भी आयोजन करता है।