लाइव न्यूज़ :

AIIMS MBBS Result 2019: जारी हुए एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के नतीजे, ऐसे करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 22:10 IST

AIIMS MBBS की परीक्षा 25 और 26 मई को दो शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा से कुल 1207 सीटें भरी जानी हैं।

Open in App

AIIMS MBBS Result 2019: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) बुधवार को AIIMS MBBS के लिए हुई परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। AIIMS MBBS परीक्षा के नतीजे उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर देख सकते हैं। एम्स की प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई, 2019 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 मई 2019 को जारी कर दिया गया था।

पूरे देश में एम्स एमबीबीएस परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड हुई थी। जिसमें दो लाख से अधिक अभियर्थियों ने भाग लिया था। यह परीक्षा 25 और 26 मई को दो शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा से कुल 1207 सीटें भरी जानी हैं। यह सीटें एम्स की नई दिल्ली, बठिंडा, भोपाल, भुवनेश्वर, देवगढ़, गोरखपुर, जोधपुर, कल्याणी, मंगलागिरी, नागपुर, पटना, रायपुर, रायबरेली, ऋषिकेश और तेलंगाना ब्रांच के लिए भरी जानी हैं।

परीक्षा परिणाम आने के बाद सीट आंवटन की प्रक्रिया शुरू होगी। सीट आंवटन की तारीख रिजल्ट जारी करने के बाद घोषित की जाएगी। एम्स एमबीबीएस कोर्स एक अगस्त  2019 से शुरू हो जाएगा। 

परीक्षा का रजिस्ट्रेशन दो चरणों में किया गया था। परीक्षा के लिए  बेसिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2018 को शुरू हुई थी। बेसिक रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आवेदकों ने फाइनल रजिस्ट्रेशन किया। 

AIIMS MBBS 2019 का रिजल्ट ऐसे देखें

1. सबसे पहले aiimsexams.org पर जाएं।2.वहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।3. Academic Courses पर क्लिक करें। यहां Result of MBBS Entrance Examination 2019 का लिंक दिखेगा जिसे क्लिक करें। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। 

टॅग्स :एम्सexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना