लाइव न्यूज़ :

तकनीकी शिक्षा के लिए मारुति सुजुकी, आईआईटी गुवाहाटी और एओटीएस जापान के बीच समझौता

By भाषा | Updated: March 4, 2020 15:12 IST

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस संस्थागत सहयोग के माध्यम से शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें भारत और जापान में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम और इंटर्नशिप कार्यक्रम शामिल हैं।

Open in App

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी गुवाहाटी, एसोसिएशन फॉर ओवरसीज टेक्निकल कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबल पार्टनरशिप (एओटीएस), जापान और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ सहयोग किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस संस्थागत सहयोग के माध्यम से शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें भारत और जापान में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम और इंटर्नशिप कार्यक्रम शामिल हैं। इस संबंध में आईआईटी गुवाहाटी में सभी पक्षों के बीच एक सहमति पत्र पर दस्तखत किए गए।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा, “इस संस्थागत सहयोग से हमें छात्रों को व्यापक तकनीकी भूमिकाओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। वैश्विक और स्थानीय स्तर पर इंटर्नशिप से छात्र वैश्विक और स्थानीय भूमिकाओं के लिए तैयार होंगे।” भाषा पाण्डेय अविनाश अविनाश

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना