लाइव न्यूज़ :

JIO इंस्टीट्यूट के बाद ममता सरकार का ऐलान, पश्चिम बंगाल में खुलेंगे चार नए विश्वविद्यालय

By भाषा | Updated: July 27, 2018 19:22 IST

मंत्रिमंडल की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस साल गांधी जयंती के अवसर पर पूर्वी मिदनापुर जिले में प्रस्तावित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगी।

Open in App

कोलकाता , 27 जुलाई: पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने आज राज्य में चार नये विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी> राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि चार नये विश्वविद्यालय सरकार द्वारा संचालित होंगे । नए विश्वविद्यालय जलपाईगुड़ी , अलिपुरद्वार , दक्षिण दिनाजपुर और मुर्शिदाबाद जिलों में खुलेंगे।

मंत्रिमंडल की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस साल गांधी जयंती के अवसर पर पूर्वी मिदनापुर जिले में प्रस्तावित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगी। उन्होंने कहा कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ राज्य में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 28 हो जायेगी।

मंत्री ने बताया कि जिन चार नये विश्वविद्यालयों के लिये आज सहमति मिली , उनके लिये संबंधित जिलों के जिलाधीश और शिक्षा विभाग जमीन का चयन कर रहे हैं।

बता दें कि रेंद्र मोदी सरकार ने देश के लिए उत्कृष्ट संस्थान (इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस) की घोषणा की थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने इस घोषणा में जियो इंस्टीट्यूट का नाम शामिल किया था। ईटी की खबर के अनुसार, ओबेरॉय आठ सदस्यीय जियो टीम का हिस्सा थे, जोकि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी की अध्यक्षता वाली अधिकारित विशेषज्ञ समिति के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने के लिए दिल्ली आई थी, लेकिन ऐसा नहीं और प्रजेंटेशन खुद अंबानी ने दिया।

इस दौरान अंबानी ने कमिटी के हर सवाल का जवाब दिया। इस संस्थान को अंबानी की सपनों की परियोजनाओं में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि उन्होंने पिछली सरकार यानि यूपीए के समय भी एक समान प्रस्ताव दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना