लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस की पूछताछ से घबराया पहलवान सुशील, बार-बार बदल रहा बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2021 15:20 IST

पहलवान सुशील कुमार से अब पुलिस पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में पूछताछ में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुशील बेहद घबराया हुआ था और अपने बयान लगातार बदल रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अब सुशील के मददगारों का पता लगाने में जुटी हैसुशील को छत्रसाल स्टेडियम भी लेकर गई पुलिससागर और सोनू को मॉडल टॉउन से लाने की बात नहीं कबूली

ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान सुशील कुमार से अब पुलिस पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में पूछताछ में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुशील बेहद घबराया हुआ था और अपने बयान लगातार बदल रहा था। 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की हर तरह से जांच में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुशील के फरार होने के दौरान किन लोगों ने उसकी मदद की। 

तीन स्थानों पर टिकी पुलिस की जांच

पुलिस सुशील कुमार और उसके सहयोगी अजय बकरवाला से दिल्ली के तीन स्थानों मॉडल टाउन, शालीमार बाग और छत्रसाल स्टेडियम की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सुशील और अजय को छत्रसाल स्टेडियम भी लेकर गई। जहां पर लड़ाई हुई थी। दूसरा स्थान मॉडल टाउन का वह फ्लैट था, जहां से सुशील और उसके साथी सागर धनकड़ और सोनू को छत्रसाल स्टेडियम में लेकर आए। वहीं तीसरा स्थान शालीमार बाग का एक फ्लैट है, जहां खुद सुशील रहते हैं। 

सुशील के साथियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने सुशील से इन स्थानों के बारे में सवाल किया और यह जानना चाहा कि 4 और 5 मई को हुए घटनाक्रम के दौरान उसके साथ कौन-कौन मौजूद था। साथ ही पुलिस ने उस वीडियो को सत्यापित करने की भी कोशिश की, जिसमें सुशील पहलवान सागर को पीटते दिखाई दे रहे हैं। 

सागर को लाने की बात नहीं कबूली

सू़त्रों के मुताबिक, सुशील ने छत्रसाल स्टेडियम में होने की बात कबूल की है। सुशील ने कहा कि वह दोनों गुटों के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रहा था, जो कि लड़ रहे थे। हालांकि सागर और सोनू को मॉडल टॉउन से लाने की बात सुशील ने नहीं कबूली है। पूछताछ के दौरान सुशील ने बार-बार अपना बयान बदला और वह काफी घबरा रहा था। 

टॅग्स :सुशील कुमारक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए