लाइव न्यूज़ :

तलाक नहीं दिया तो इस तरह पति को मार डाला पत्नी और उसका प्रेमी, शव कार में छोड़कर फरार, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 15:37 IST

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 34 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का पति एक ‘पावरलूम’ फैक्ट्री में काम करता था।कोरोना वायरस के कारण उसकी नौकरी चली गई थी और फिर वह कैब चलाने लगा था।महिला अपने पति से तलाक भी लेना चाहती थी, लेकिन पति ने उसके प्रेम संबंधों को लेकर आपत्ति जतायी।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि महिला के पति का शव एक अगस्त को भिवंडी शहर के मनकोली नाका में एक कैब में मिला था।

 

इसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 34 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, महिला का पति एक ‘पावरलूम’ फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण उसकी नौकरी चली गई थी और फिर वह कैब चलाने लगा था।

पति और पत्नी दोनों के विवाहेतर संबंध थे। महिला अपने पति से तालाक भी लेना चाहती थी, लेकिन पति ने उसके प्रेम संबंधों को लेकर आपत्ति जतायी। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और दो लोगों अपने पति की हत्या का काम सौंपा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्यारों ने 31 जुलाई की रात मुंबई जाने के लिए कैब बुक की और मनकोली पहुंचते ही उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। शव कार में छोड़कर वे वहां से फरार हो गए। महिला, उसके प्रेमी और उसके दोस्त को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और दोनों हत्यारों की तलाश जारी है। तीनों को 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास