लाइव न्यूज़ :

पोर्न देखता था बेटा, मोबाइल छीना तो उठाया ये खौफनाक कदम 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 28, 2018 13:51 IST

छात्र का नाम सैकत बताया जा रहा है। जिसे माध्यमिक परीक्षा में 83 फीसदी नंबर मिले थे। इस बात से खुश होकर ही माता-पिता ने उसे एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था।

Open in App

कोलकाता, 28 जून: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गरिया इलाके से एक ऐसी खबर आई थी जिसने सबको चौंका कर रख दिया। यहां एक 16 वर्षीय छात्र ने मोबाइल छीनने की वजह से सुसाइड कर लिया। खबरों के मुताबिक छात्र को पोर्न देखने की लत इतनी भयंकर थी कि उसकी मां ने कई बार उसे मना किया लेकिन जब वह नहीं माना तो उसका मोबाइल घरवालों ने छीन लिया। इसी बात से गुस्सा होकर लड़के ने सुसाइड कर लिया।  

छात्र का नाम सैकत बताया जा रहा है। जिसे माध्यमिक परीक्षा में 83 फीसदी नंबर मिले थे। इस बात से खुश होकर ही माता-पिता ने उसे एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था। सैकत की मां मीनू के मुताबिक उन्‍होंने उससे वादा किया था कि अगर वह अच्छे नंबर लाएगा तो उसे स्मार्टफोन गिफ्ट करेंगे। उसे इतिहास में 72 नंबर मिले बाकी सारे विषयों में उसने 80 से ज्यादा नंबर पाए। गणित में उसे 96 नंबर मिले थे। वह जादवपुर विद्यापीठ में पढ़ता था और यहीं उसने विज्ञान विषय से नौंवी कक्षा में प्रवेश लिया था। 

ड्रग्स के ओवरडोज ने ली शख्स की जान, बेटे के शव के पास चित्कारती हुई मां का वीडियो वायरल

घरवालों के मुताबिक वह अपना ज्यादातर वक्त मोबाइल पर ही बीताता था। गर्मियों की छुट्टियां जबतक चल रही थी उन्होंने उससे कुछ नहीं बोला लेकिन जब स्कूल खुले उसके बाद भी वह दिनरात फोन में बिजी रहता था। कुछ दिनों पहले ही उसकी मां ने उससे मोबाइल छीनकर देखा तो उसमें पोर्न वीडियो चल रहा था। 

इस घटना के बाद सकैत की मां ने उसे कुछ कहा तो नहीं लेकिन मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिताने के लिए उसे मना किया। इसेक कुछ देर बाद उसका मोबाइल छीन लिया गया। मोबाइल छीनने के बाद उसने खाना भी नहीं खाया। वह सोने का बहाना कर के छह साल के छोटे भाई के साथ सोने चला गया। 

अगले दिन सुबह सैकत को आठ बजे ट्यूशन जाना था। मीनू ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मीनू ने पड़ोसी के बेटे उज्जल को बुलाया। उसने खिड़की से झांका तो बताया कि सैकत का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर सैकत को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली