14 वर्षीय लड़की महालक्ष्मी पर 53 वर्षीय राजू जोस ने तेजाब फेंका, पड़ोस में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा से विवाद पर उठाया कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 15:13 IST2026-01-17T15:12:25+5:302026-01-17T15:13:07+5:30

Wayanad: पुलिस के अनुसार, जोस ने पड़ोस में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा महालक्ष्मी पर शुक्रवार शाम कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया।

Wayanad 53-year-old Raju Jose threw acid 14-year-old Mahalakshmi took action dispute eighth-grade student living neighbourhood | 14 वर्षीय लड़की महालक्ष्मी पर 53 वर्षीय राजू जोस ने तेजाब फेंका, पड़ोस में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा से विवाद पर उठाया कदम

सांकेतिक फोटो

Highlightsपड़ोसियों में कई बातों को लेकर विवाद थे जिसके कारण जोस ने लड़की पर तेजाब फेंका।बेहतर इलाज के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। हिरासत में लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

Wayanad: केरल के वायनाड जिले में 14 वर्षीय एक लड़की पर उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुलपल्ली में माराकावु के प्रियदर्शी उनाथी के रहने वाले आरोपी राजू जोस (53) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जोस ने पड़ोस में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा महालक्ष्मी पर शुक्रवार शाम कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। उसने बताया कि पड़ोसियों में कई बातों को लेकर विवाद थे जिसके कारण जोस ने लड़की पर तेजाब फेंका।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की से हाल में उसकी ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ (एसपीसी) की वर्दी मांगी थी जिसे देने से उसने इनकार कर दिया था। उसने बताया कि पीड़िता को पहले नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शरीर का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है जिसमें चेहरे पर आईं चोट भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन शनिवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि हमले के पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है और उसे हिरासत में लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

Web Title: Wayanad 53-year-old Raju Jose threw acid 14-year-old Mahalakshmi took action dispute eighth-grade student living neighbourhood

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे