लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या ने बताया कब आएगा भारत, आलीशान गाड़ी में सैर करते दिखा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 8, 2018 11:15 IST

विजय माल्या ओवल स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का टेस्ट क्रिकेट देखने पहुंचा। उसके मालकियत वाली टीम में विराट कोहली कप्तान रह चुके हैं।

Open in App

लंदन, 8 सितंबरः भारतीय बैंकों को करीब 9000 करोड़ रुपये का लोन ना चुकाने का अरोपी भगोड़ा विजय माल्या लंदन में आलीशान गाड़ियों में घूमते नजर आ रहा है। शुक्रवार को वह भारत और इंग्लैंड बीच रहे टेस्ट क्रिकेट को देखने भी पहुंचा था। लंदन के ओवल के मैदान से जब वह क्रिकेट देखकर लौट रहा था तभी एक पत्रकार ने उससे भारत लौटने के बारे में पूछा। इस पर भगोड़े कारोबारी का जवाब था, 'यह तो जज तय करेंगे।' उल्लेखनीय है कि विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पण करने के मामले पर लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में अंतिम सुनवाई हो चुकी है। मामले में जज ने फैसला अपने पास सुर‌क्षित रखा है। ब्रिटिश हाईकोर्ट ने माल्या की लंदन स्थित संपत्तियों की जांच और जब्त करने का आदेश भी दिया था।

विजय माल्या ने लंदन की कोर्ट में यह मांग रखी थी क‌ि भारत पहले यह तय करे कि उसे किस जेल में रखा जाएगा। क्‍योंकि भारतीय जेलों में शुद्ध रोशनी और पानी नहीं मिलता। ऐसे में कोर्ट ने भारतीय प्रशासन से भारतीय जेलों के वीडियो मांगे थे जिनमें वहां की व्यवस्‍था के बारे में पता चल सके। लेकिन माल्या के दिए गए जवाब से ऐसा प्रतीत होता है कि वह फिलहाल भारत ना लौटने को लेकर आश्वस्त है। यह सवाल-जवाब माल्या से तब हुआ जब वह भारत-इंग्लैंड के बीच रहे टेस्ट मैच देखने पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि विजय माल्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मालिक रह चुका है। उसकी टीम के कप्तान वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली ही रहे हैं। वर्तमान भारतीय टीम के कई खिलाड़ी विजय माल्या की टीम के हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी से बातचीत का कोई वीडियो सामने नहीं आया है।

यह पहला मौका नहीं है जब विजय माल्या क्रिकेट मैच देखने पहुंचा हो। इससे पहले विजय माल्या 11 जून, 2017 को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच देखने के लिए ओवल स्टेडियम में पहुंचा था तो भारतीय प्रशंसकों ने उनकी जमकर हूटिंग कर दी थी।

विजय माल्या को क्रिकेट मैदान के अंदर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद दर्शकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान माल्या ने सफेद ट्राउजर, ब्लैक कोट और काला चश्मा पहना हुआ था। जैसे ही माल्या ने मशहूर सर जैक हाब्स गेट से प्रवेश किया और तब कुछ समर्थकों ने 'चोर-चोर' चिल्लाना शुरू कर दिया। 

टॅग्स :विजय माल्याबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत