लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले शख्स का सामने आया वीडियो, कहा- इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 18:01 IST

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले शख्स का एक आपत्तिजनक बयान देते हुए वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग में गोली चलाने वाला शख्स अपना नाम कपिल गुर्जर बता रहा है।गोली चलाने वाले शख्स का वीडियो सामने आया है।

दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार (01 फरवरी) को एक शख्स ने गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है। इस बीच गोली चलाने वाले शख्स का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह कह रहा है कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें गोली चलाने वाले शख्स विवादित बयान देते नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। हालांकि इस पूरे मामले में कोई हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि शख्स ने हवाई फायरिंग की है।

देखें वीडियो...

जानिए कौन है गोली चलाने वाला शख्स

शाहीन बाग में गोली चलाने वाला शख्स अपना नाम कपिल गुर्जर बता रहा है और वह नोएडा के पास  स्थित दल्लूपुरा गाँव का निवासी बता रहा है। 

इससे पहले हाल ही में जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के नजदीक सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के समूह पर एक शख्स ने गोली चलाई थी।  पिस्तौल से गोली चलाने वाले युवक को किशोर न्याय बोर्ड ने 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने कहा कि आरोपी को दोपहर में बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने बोर्ड से अपील की है कि वह हड्डियों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाए ताकि युवक की उम्र का सत्यापन हो सके।

आरोपी ने बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के समूह के पर पिस्तौल से गोली चलाई जिसमें जामिया का छात्र शादाब फारूक घायल हो गया। इस दौरान वह चिल्ला रहा था, ‘‘ये लो आजादी।’’ मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है। 

 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनदिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद