बीड़ी जलाने के लिए माचिस की तीली पर विवाद, युवक करण को चाकू से गोदा, गर्दन पर चाकू के वार कर किए कई घाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2026 15:58 IST2026-01-28T15:57:27+5:302026-01-28T15:58:01+5:30

Vasant Kunj: अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर पहुंचने के तुरंत बाद, हमें वसंत कुंज के निजी अस्पताल से चाकू हमले में घायल एक व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली। बाद में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।’’

Vasant Kunj Dispute matchstick light beedi youth Karan stabbed knife inflicted multiple wounds neck police delhi | बीड़ी जलाने के लिए माचिस की तीली पर विवाद, युवक करण को चाकू से गोदा, गर्दन पर चाकू के वार कर किए कई घाव

सांकेतिक फोटो

Highlightsटीम ने पाया कि पीड़ित युवक करण (21) को पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। हमले में गर्दन पर चाकू के वार से हुए घाव को मौत का कारण बताया गया।हमलावरों के साथ बीड़ी जलाने के लिए माचिस की तीली देने को लेकर विवाद हुआ था।

नई दिल्लीः दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बीड़ी जलाने के लिए माचिस की तीली देने को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उसे मंगलवार रात करीब 11:40 बजे जेजे बंधु कैंप से इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

टीम ने पाया कि पीड़ित युवक करण (21) को पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर पहुंचने के तुरंत बाद, हमें वसंत कुंज के निजी अस्पताल से चाकू हमले में घायल एक व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली। बाद में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि टीम अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई, जिसमें हमले में गर्दन पर चाकू के वार से हुए घाव को मौत का कारण बताया गया। अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि करण का कथित हमलावरों के साथ बीड़ी जलाने के लिए माचिस की तीली देने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने बताया कि यह बहस बढ़ गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों ने करण पर चाकू से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

Web Title: Vasant Kunj Dispute matchstick light beedi youth Karan stabbed knife inflicted multiple wounds neck police delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे