लाइव न्यूज़ :

शराब की दुकान के पास नशे में धुत्त लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या की, दो दरोगा सहित नौ पुलिसकर्मी निलंबित, 17 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2022 14:29 IST

वाराणसीः 17 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में दो दरोगा सहित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।मृतक के बेटे के तहरीर पर 17 नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से पांच अभयुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शराब की दुकान के पास नशे में धुत्त कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से कथित रूप से पीट-पीट कर 74 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो दरोगा सहित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जबकि 17 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। सूत्रों के अनुसार सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में 74 वर्षीय पशुपतिनाथ सिंह के आवास के पास बुधवार की रात्रि कुछ लोग शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने उन्हें और उनके बेटे राजन सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक इस हमले में पिता एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां पशुपतिनाथ सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि इस प्रकरण को शासन ने गम्भीरता से लेते हुए मृतक के बेटे के तहरीर पर 17 नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से पांच अभयुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए दो दरोगा सहित कुल नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवाराणसीयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये