लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में एनकाउंटर, STF ने दो लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू को मार गिराया, पिस्तौल, कारबाइन और कारतूस बरामद, 30 मामले दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 20:08 IST

एसटीएफ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो लाख रुपये के इनामी अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू वाराणसी के लोहता और जनसा थानाक्षेत्रों की सीमा पर एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे38 बोर की एक पिस्तौल और नौ एमएम की कारबाईन तथा बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं।पूर्व में मुठभेड़ के दौरान कई बार पुलिस दल पर हमला कर फरार हो चुका था। मनीष पर लगभग ढाई दर्जन अभियोग पंजीकृत थे।

लखनऊः पूर्वांचल में कई जघन्य वारदात को अंजाम दे चुका दो लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू सोमवार को वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

एसटीएफ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो लाख रुपये के इनामी अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू वाराणसी के लोहता और जनसा थानाक्षेत्रों की सीमा पर एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार उसका एक साथी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि मनीष के पास से 38 बोर की एक पिस्तौल और नौ एमएम की कारबाईन तथा बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि वह मिर्जापुर में एक कम्पनी के महाप्रबंधक की हत्या तथा वाराणसी के चचित पत्रकार एन डी तिवारी की हत्या के मामले में वांछित था तथा उसने पूर्वांचल में हत्या तथा लूट की कई जघन्य घटनायें अंजाम दी थीं। पुलिस के मुताबिक वह पूर्व में मुठभेड़ के दौरान कई बार पुलिस दल पर हमला कर फरार हो चुका था।

उल्लेखनीय है कि मनीष के गैंग के रोहित सिंह सन्नी, रोहित गुप्ता उर्फ किट्टू, दीपक वर्मा जैसे अपराधी पहले ही एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। मनीष पर लगभग ढाई दर्जन अभियोग पंजीकृत थे। पुलिस महानिदेशक ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीवाराणसीउत्तर प्रदेशSTFलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास