लाइव न्यूज़ :

वैशालीः होटल में डंपर, खाना खा रहे चार की मौत, दर्जनों घायल, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई की

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2022 19:19 IST

बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक का मामला है. पुलिस ने हादसे के शिकार हुए चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देभीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

पटनाः बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए. यहां एक लाइन होटल में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर घुस गया.

इस भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को नियंत्रित करने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही एक हाइवा डंपर ने पहले दो ई-रिक्शा और ऑटो को जोरदार टक्कर मारी इसके बाद वह सड़क किनारे लाइन होटल में घुस गया. तब वहां खाना खा रहे लोग इसकी चपेट में आ गए.

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है. हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है. इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. घटना से गुस्साए लोगों की मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई है.

महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी. जिसमें ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया है. इधर मामला शांत होने के बाद पुलिस ने हादसे के शिकार हुए चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तो वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने हादसे के शिकार हुए चारों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना से गुस्साए लोगों ने सडक जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये