लाइव न्यूज़ :

चाकू की नोक पर छात्रा के साथ तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

By भाषा | Updated: December 28, 2018 20:41 IST

घटना उत्तराखंड के चमोली जिले की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है तथा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

Open in App

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

कर्णप्रयाग के थाना प्रभारी चित्रगुप्त ने आज बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन हुई इस घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा अपने एक मित्र के साथ कर्णप्रयाग गौचर रोड पर पंचपुलिया के समीप टहलने निकली थी। इसी दौरान कहीं से तीन युवक आये और उन्होंने चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर छात्रा के मित्र को वहां से भगा दिया और चाकू की नोंक पर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने 26 दिसम्बर को घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उसके मित्र की निशानदेही पर कल तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपी, मनोज, छोटू और रोहित, अलग-अलग राज्यों के हैं तथा वर्तमान में हरिद्वार में चंडीघाट में रहते हैं। इन दिनों ये कर्णप्रयाग में कबाड़ बीनने का कार्य कर रहे थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है तथा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

टॅग्स :उत्तराखण्डरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा