उत्तर प्रदेश: बेटी को प्रेमी के साथ बैठा देख पिता और भाई हुए आग बबूला, जमकर शख्स को पीटा, हालत गंभीर
By भाषा | Published: February 29, 2020 01:58 PM2020-02-29T13:58:15+5:302020-02-29T13:58:15+5:30
पीड़ित लड़के की मां की ओर से शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की मां ने शिकायत दर्ज में दावा किया है कि लड़की के पिता और उसके भाई एवं दो अन्य ने उसके बेटे को पीटा।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर इलाके में दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम संबंध के कारण एक युवक की उसकी प्रेमिका के परिजन ने पिटाई कर दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार युवक पर हमला करने के संबंध में लड़की के पिता और भाई के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।
पीड़ित की मां की ओर से पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार लड़की के पिता और उसके भाई एवं दो अन्य ने उसके बेटे को पीटा। युवक को उन्होंने लड़की के साथ बैठा हुआ पाया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों परिवार एक ही इलाके में रहते हैं। सिंह ने बताया कि युवक और उसकी प्रेमिका अलग-अलग समुदाय से आते हैं और लड़की के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे।
मध्य प्रदेश से भी ऐसा ही मामला आया सामने
मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र में लड़के से दोस्ती करने पर उसको मारा गया और उसके काट दिए गए। लड़की की उम्र 15 साल है। पुलिस ने मामले में चार रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फिलहाल फरार है।