लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: कोरोना से कोर्ट बंद, हत्या में दोषी 94 वर्षीय व्यक्ति की सजा निलंबित, 5,000 रुपये का निजी मुचलका भरने पर रिहा

By भाषा | Updated: March 30, 2020 21:12 IST

याचिकाकर्ता ने 24 जनवरी, 2020 को गोरखपुर के अपर सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को चुनौती देते हुए अपील दाखिल की थी। पीठ ने दोषी व्यक्ति की वृद्धावस्था पर विचार करने के बाद उसकी सजा निलंबित करते हुए कहा, “यह अपराध 28 मार्च, 1978 को हुआ और उस समय सूर्यवंश की उम्र 40 वर्ष थी। हमारे संज्ञान में यह बात लाई गई कि सूर्यवंश अब 94 वर्ष का है।”

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने निर्देश दिया कि आवेदक/अपीलकर्ता को 5,000 रुपये का निजी मुचलका भरने पर जमानत पर रिहा किया जाए।मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की पीठ ने गोरखपुर के सिकरी पुलिस थाना अंतर्गत रहने वाले सूर्यवंश की अपील पर यह आदेश पारित किया।

प्रयागराजः कोरोना वायरस की वजह से राज्य में अदालतें बंद होने के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हत्या के एक मामले में दोषी 94 वर्षीय व्यक्ति सूर्यवंश की सजा सोमवार को निलंबित कर दी।

अदालत ने निर्देश दिया कि आवेदक/अपीलकर्ता को 5,000 रुपये का निजी मुचलका भरने पर जमानत पर रिहा किया जाए। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की पीठ ने गोरखपुर के सिकरी पुलिस थाना अंतर्गत रहने वाले सूर्यवंश की अपील पर यह आदेश पारित किया।

याचिकाकर्ता ने 24 जनवरी, 2020 को गोरखपुर के अपर सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को चुनौती देते हुए अपील दाखिल की थी। पीठ ने दोषी व्यक्ति की वृद्धावस्था पर विचार करने के बाद उसकी सजा निलंबित करते हुए कहा, “यह अपराध 28 मार्च, 1978 को हुआ और उस समय सूर्यवंश की उम्र 40 वर्ष थी। हमारे संज्ञान में यह बात लाई गई कि सूर्यवंश अब 94 वर्ष का है।”

पीठ ने कहा, “इस मामले में इस पहलू पर विचार करने के बाद हम इस आवेदन को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। इस प्रकार से इस आवेदन को स्वीकार किया जाता है। सूर्यवंश को सुनाई गई सजा, अपील के निस्तारित होने तक के लिए निलंबित की जाती है।”

अदालत ने राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे अपर शासकीय अधिवक्ता को इस आदेश का जल्द से जल्द अनुपालन सुनिश्चित करने और एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशइलाहाबादहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई