Uttar pradesh ki khabar: नाबालिग लड़की से बलात्कार, ग्राम प्रधान का बेटा गिरफ्तार
By भाषा | Published: April 10, 2020 04:16 PM2020-04-10T16:16:28+5:302020-04-10T16:16:28+5:30
उत्तर प्रदेश में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहा है। पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। सरेराह कानून का उल्लंघन कर रहे है।
बांदाः पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में महिला ग्राम प्रधान के बेटे को गिरफ्तार किया है। नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ने कहा, ‘‘ 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का बलात्कार किये जाने की यह घटना सोमवार दोपहर की है।
लड़की अपने मां-बाप के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रही थी लेकिन अधिक धूप होने के कारण उसके मां-बाप घर चले गए और वह वहां अकेली रह गई। तभी गांव की महिला ग्राम प्रधान के 24 वर्षीय बेटे ने तमंचे का भय दिखाकर उसका बलात्कार किया।"
उन्होंने कहा "पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी अरुण उर्फ रानू को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।" एसएचओ ने कहा "पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए आज जिला अस्पताल भेजा जा रहा है और मामले की जांच आरंभ कर दी गयी है।"