लाइव न्यूज़ :

किशोरी से मुंहबोले मामा ने किया रेप, दो साल पहले हुआ था लड़की के माता-पिता का निधन

By भाषा | Updated: February 21, 2019 15:53 IST

नोएडा पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से असम की रहने वाली है। दो वर्ष पूर्व उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। उसके पड़ोस में रहने वाली महिला अनीता और उसके पति ने उसे गोद ले लिया था। ये लोग कुछ दिन तक नेपाल के काठमांडू जाकर रहे, फिर ये हरियाणा के गुड़गांव आ गए। 

Open in App

उत्तर प्रदेश नोएडा में गोद ली गई एक किशोरी के साथ उसके मुंहबोले मामा द्वारा कथित बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर 39 में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के एक सदस्य की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

इस बारे में थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सेक्टर 37 के पास 16 वर्षीय एक किशोरी पुलिस को लावारिस हालत में मिली थी। उन्होंने बताया कि किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के माध्यम से एक संरक्षण गृह में रखा गया। 

उन्होंने बताया कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि किशोरी ने उन्हें उसके मुंहबोले मामा विष्णु द्वारा उसके साथ बलात्कार किए जाने के बारे में बताया। सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीती रात बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से असम की रहने वाली है। दो वर्ष पूर्व उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। उसके पड़ोस में रहने वाली महिला अनीता और उसके पति ने उसे गोद ले लिया था। ये लोग कुछ दिन तक नेपाल के काठमांडू जाकर रहे, फिर ये हरियाणा के गुड़गांव आ गए। 

सिंह ने बताया कि पति से झगड़े के बाद अनीता अपने मुंहबोले भाई विष्णु के साथ करनाल में रहने लगी। वहीं पर विष्णु ने किशोरी के साथ कई बार बलात्कार किया। यौन उत्पीड़न से आहत किशोरी एक व्यक्ति के साथ नोएडा आ गई। यहां पर वह सेक्टर 37 के पास पुलिस को लावारिस हालत में मिली।  थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचाररेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली