महिला का पुलिस पर आरोप-मास्क नहीं लगाया तो बेटे के हाथ-पैरों में ठोक दी कील, पुलिस ने किया इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2021 10:09 PM2021-05-26T22:09:31+5:302021-05-26T22:13:04+5:30

बरेली की बारादरी पुलिस पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने उसके बेटे के हाथ पैरों में कील ठोक दी।

UP woman alleges cops nailed her sons limbs for not wearing mask police deny charges | महिला का पुलिस पर आरोप-मास्क नहीं लगाया तो बेटे के हाथ-पैरों में ठोक दी कील, पुलिस ने किया इनकार

महिला का कहना है कि मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने उसके बेटे के हाथ पैरों में कील ठोक दी।

Highlightsमहिला का आरोप-पुलिस ने बेटे को पीटा और हाथ-पैर में ठोकी कीलपुलिस ने आरोपों से किया इनकार, कहा- जांच में सही नहीं मिले आरोपआरोप लगाने वाले के बेटे ने की थी कांस्टेबल के साथ अभद्रता- पुलिस

बरेली की बारादरी पुलिस पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने उसके बेटे के हाथ पैरों में कील ठोक दी। साथ ही महिला जब पुलिस थाने गई तो बजाय अपनी गलती मानने के पुलिस ने उसे धमकाया भी। 

महिला का आरोप है कि उसके बेटे को मास्क नहीं लगाने पर तीन पुलिसकर्मी उठाकर ले गए। बाद में उनका बेटा गंभीर अवस्था में मिला और उसके हाथ-पैरों में कीलें थी। हालांकि पुलिस ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसने खुद ऐसा किया है। 

यह घटना 24 मई को रात करीब दस बजे बरेली के बारादरी क्षेत्र की है। महिला ने बताया कि उसका बेटा कूड़ा बीनता है। जब वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था तो पुलिसकर्मियों ने मास्क नहीं लगाने पर उसे रोका। उन्होंने लाठी से पीटा और हाथ-पैरों में कील गाड़ दी। 

महिला का आरोप-पुलिस ने की अभद्रता

महिला का कहना है कि जब वह शिकायत करने के लिए पुलिस चौकी गई तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके बेटे को गिरफ्तार करने की धमकी दी। जिसके बाद बुधवार को महिला ने सीनियर पुलिस अधिकारियों को मामले में दखल देने के लिए पत्र लिखा है। 

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

एसएसपी रोहित साजवान ने कहा कि महिला के बेटे के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। वह यह आरोप इन मामलों से बचने के लिए लगा रहा है। उसके आरोप बेबुनियाद पाए गए। वह खुद को बचाने के लिए यह सब कर रहा है। जांच में आरोप सही नहीं पाए गए। 

मास्क लगाने के लिए कहा तो की अभद्रता

पुलिस के मुताबिक, महिला के बेटे को जब पुलिसकर्मी ने मास्क लगाने के बारे में कहा तो उसने कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद उस पर आइपीसी की धारा 323, 506, 332, 353, 188 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

Web Title: UP woman alleges cops nailed her sons limbs for not wearing mask police deny charges

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे