लाइव न्यूज़ :

कलयुगी बेटों ने मां को मरने के बाद भी नहीं छोड़ा, शव के साथ 5 महीने तक करते रहे ऐसा 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 23, 2018 15:33 IST

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के बेटों को भी गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

वाराणसी, 23 मई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। वराणसी में एक महिला की मौत के बाद उसके बेटे ने उसके शव का अंतिम संस्कार करने की बजाए पांच महीनों तक घर में छिपा कर रखा हुआ था। 

40 हजार था पेंशन

घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना के कबीर नगर कॉलोनी की है। यहां के सोनिका पार्क के पास के एक मकान में रहने वाली महिला की मौत पांच महीने पहले ही हो गई थी। महिला को अपने मृतक पति के नाम पर पेंशन मिलती थी।  महिला का निधन 13 जनवरी को हुआ था। उसे 40 हजार पेंशन मिलती थी। महिला का उम्र 70 साल बताई जा रही है। 

घर में ही छिपाकर रखा था शव

महिला की मौत के बाद उनके बेटों में पेंशन के पैसों का लालच आ गया। इसी पेंशन की खातिर बेटों ने मां के शव को पांच महीनों तक घर में ही छिपाकर रखा था। मामले का खुलासा बुधवार( 23 मई 2018) को हुआ। महिला का नाम अमरावती देवी था। अमरावती देवी के पति दयाशंकर कस्टम विभाग में सुपरिटेंडेंट पद पर कार्यरत थे। परिवार में पांच बेटे व तीन बेटी है। दो बेटी व बेटों की शादी हो चुकी है। दयाशंकर के निधन के बाद उनकी पत्नी अमरावती को पारिवारिक पेंशन मिलती थी।

बिजनसमैन ने पत्नी और दो बेटियों की सोते वक्त गोली मार की हत्या, वजह बेहद दर्दनाक

शव  का अगूंठा लगवा निकालते थे पेंशन

पेंशन निकालते समय मृतक मां के शव का अगूंठा लगाया जाता था और जब पेंशन मिल जाती थी तो सभी भाई उसे आपस में बांट लेते थे। पिछले पांच महीने से यह खेल ऐसे ही चल रहा था इसी बीच किसी ने 100 नम्बर पर पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। मौके पर पुलिस गयी तो परिजन हैरान हो गए। पुलिस ने जब सख्ती दिखायी तो मामले का खुलासा होने लगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के बेटों को भी गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह