यूपी के उन्नाव में दुष्कर्म के बाद कॉलेज छात्रा की मौत, आरोपी ने कहा रेप से पहले लिया था एनर्जी पिल: पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 14, 2022 03:22 PM2022-11-14T15:22:06+5:302022-11-14T15:22:06+5:30

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक कॉलेज छात्रा के साथ उसी के घर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की रेप के बाद अत्यधिक खून बह जाने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Unnao College student dies after rape, accused arrested, says he took energy pills | यूपी के उन्नाव में दुष्कर्म के बाद कॉलेज छात्रा की मौत, आरोपी ने कहा रेप से पहले लिया था एनर्जी पिल: पुलिस

उन्नाव में दुष्कर्म के बाद कॉलेज छात्रा की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मौत दुष्कर्म के बाद अत्यधिक खून बह जाने की वजह से हो गई है। पुलिस के अनुसार राज गौतम नाम के शख्स ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार उस समय बनाया जब वह घर में अकेली थी।

पुलिस जांच के दौरान, आरोपी व्यक्ति ने दावा किया कि उसने दुष्कर्म करने से पहले एनर्जी बढ़ाने वाली उत्तेजक गोली ली थी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी तब तक उसका बलात्कार करता रहा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई और उसके निजी अंगों से खून बहने लगा। यह देख गौतम डर गया और उसे लहूलुहान छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

बाद में, पीड़िता की छोटी बहन के आने पर मामले का खुलासा हुआ। बहन ने पीड़िता को बिस्तर पर बेहोश की हालत में सबसे पहले देखा। पुलिस ने बताया कि उसे इसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के निजी अंगों में गंभीर चोट के कारण अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से उसकी मौत हुई।

पीड़िता के पिता ने पहले एक पड़ोसी और एक 65 वर्षीय महिला की संलिप्तता का आरोप लगाया था। हालांकि, पीड़िता के मोबाइल फोन के जांच के आधार पर गौतम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर ने बताया, 'गौतम ने स्वीकार किया कि पीड़िता के अकेले होने की जानकारी होने के बाद वह उसके घर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता के गुप्तांगों से काफी खून बहने लगा था। यह देखकर गौतम मौके से फरार हो गया।'

Web Title: UP Unnao College student dies after rape, accused arrested, says he took energy pills

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे