लाइव न्यूज़ :

UP: लखनऊ में STF ने भाजपा विधायक की हत्या के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया, एक लाख रुपये का है इनाम

By भाषा | Updated: August 9, 2020 13:36 IST

हनुमान पांडे उर्फ राकेश पांडे लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में मारा गया जबकि उसके चार साथी भागने में कामयाब रहे।

Open in App
ठळक मुद्देहनुमान पांडे वर्ष 2005 में गाजीपुर जिले के भांवर कोल इलाके में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में आरोपी था।हनुमान पांडे बागपत जेल में मारे गए कुख्यात सरगना मुन्ना बजरंगी का भी करीबी बताया जाता था। सूत्रों ने बताया कि सरोजिनी नगर इलाके में एक कार में सवार पांच बदमाश भाग रहे थे।

लखनऊभाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोपी एक लाख रुपये का इनामी बदमाश हनुमान पांडे उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में रविवार को मारा गया।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाने वाला हनुमान पांडे उर्फ राकेश पांडे लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में मारा गया जबकि उसके चार साथी भागने में कामयाब रहे।

पांडे वर्ष 2005 में गाजीपुर जिले के भांवर कोल इलाके में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में आरोपी था। वह बागपत जेल में मारे गए कुख्यात सरगना मुन्ना बजरंगी का भी करीबी बताया जाता था।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि सरोजिनी नगर इलाके में एक कार में सवार पांच बदमाश भाग रहे थे। पीछा करने पर बदमाशों ने एसटीएफ टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई जिसकी पहचान हनुमान पांडे के रूप में हुई।

उन्होंने बताया की एसटीएफ को पांडे की लंबे समय से तलाश थी। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हत्या, लूट तथा अन्य जघन्य वारदात के करीब 10 मामले दर्ज थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊकेसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास