लाइव न्यूज़ :

पहले फोन पर दिया तीन तलाक, फिर दहेज की मांग को लेकर पति ने बेटी के सामने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला

By भाषा | Updated: August 19, 2019 15:12 IST

6 अगस्त 2019 को नफीस ने मुंबई से फोन पर सईदा को तलाक दे दिया था। बकरीद पर नफीस गांव आया तो शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि समझौते के बाद नफीस सईदा को घर के अंदर ले गया और परिजनों के साथ मिलकर अपनी छः साल की बच्ची के सामने उसकी हत्या कर दी। मृतका के पति नफीस और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

श्रावस्ती जिले में एक महिला को दहेज की मांग को लेकर हत्या करने के बाद में केरोसिन तेल डाल कर जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला श्रावस्ती जिले के भारत नेपाल सीमावर्ती सिरसिया थानांतर्गत गडरा गांव का है। गांव निवासी रमजान ने अपनी पुत्री सईदा (22) का विवाह गांव के ही नफीस से करीब छः वर्ष पहले किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। नफीस मुंबई में काम करता है।

मृतका सईदा के पिता रमजान ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि दहेज के कारण उसकी पुत्री को उसका पति और ससुराली रिश्तेदार मारते पीटते थे। 6 अगस्त को नफीस ने मुंबई से फोन पर सईदा को तलाक दे दिया था। बकरीद पर नफीस गांव आया तो शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते के बाद नफीस सईदा को घर के अंदर ले गया और परिजनों के साथ मिलकर अपनी छः साल की बच्ची के सामने उसकी हत्या कर दी। बाद में केरोसिन तेल छिड़क कर जला दिया।

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया, "तीन तलाक व तलाक पर सुलह संबंधी कोई जानकारी पुलिस के पास अभी तक नहीं आई है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या की धारा के तहत आठ नामजद अभियुक्तों के खिलाफ ब्याहता को मारने का मामला दर्ज किया गया है।’’ श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पति नफीस और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में दोषी पाए जाने पर शेष अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। तलाक की कोई बात तहरीर में भी नहीं है, फिर भी विवेचना में कोई तथ्य सामने आए तो कार्यवाही की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?