दूसरे शख्स के साथ सेक्स से किया इनकार तो पति ने पत्नी को दी ये खौफनाक सजा
By पल्लवी कुमारी | Updated: July 4, 2018 17:50 IST2018-07-04T17:50:45+5:302018-07-04T17:50:45+5:30
पत्नी खूशबू ने बताया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। वह परेशान हो गईं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह गंजी कैसे हो गईं?

दूसरे शख्स के साथ सेक्स से किया इनकार तो पति ने पत्नी को दी ये खौफनाक सजा
लखनऊ, 4 जुलाई: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक ऐसे पति का सच सामने आया है, जो किसी को भी हैरान कर सकता है। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए गंजा कर दिया क्योंकि पत्नी ने रुपए के लिए किसी और पराए शख्स के साथ सोने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
32 वर्षीय महिला खुशबू देवी ने सोमवार 3 जुलाई को पुलिस स्टेशन पर पहुंची। यहां उसने पुलिस पति अशोक और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। महिला ने आरोप लगा कि पति और देवर ने खाने में कुछ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और फिर बाद में उसका सिर गंजा कर दिया गया।
एसएचओ सुनील शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अशोक और खुशबू की शादी नौ साल पहले हुई थी। अशोक और खुशबू के दो बच्चे भी हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
'मुंह और ऑंखों पर पट्टियां बांध लो', पढ़ें सामूहिक 'सुइसाइड' डायरी में छिपे मौत के राज
खुशबू के मुताबिक रविवार 1 जुलाई की शाम वह अपनी बहन के घर से वापस आई थी। उसका पति अपने साथ किसी को लेकर आया था। अशोक ने उस शख्स ने रुपए लिए थे, जिसके बाद वह पत्नी पर इस बात का दवाब बना रहा था कि वह रात को उसके साथ सेक्स करें। जिससे महिला ने साफ इनकार कर दिया।
खूशबू ने रात में उस दिन खाना खाया और फिर अपने कमरे में सो गईं। सोमवार की सुबह जब वह उठीं तो सिर के सारे बाल गायब थे। खूशबू ने बताया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। वह परेशान हो गईं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह गंजी कैसे हो गईं? बच्चों ने उन्हें बताया कि रात में खाना खाने के बाद जब वह सो गईं, तो पापा और चाचा ने मिलकर उनको गंजा कर दिया है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।