लाइव न्यूज़ :

पुलिसवालों पर किर्गिस्तान की महिला का बलात्कार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, दूसरे सिपाही ने भी किया सरेंडर

By भाषा | Updated: September 22, 2019 14:31 IST

उत्तर मथुरा में पुलिस के सिपाहियों पर एक विदेशी महिला का रेप करने और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। दूसरे आरोपी सिपाही ने भी इस मामले में आत्मसमर्पण कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस के सिपाहियों पर विदेशी महिला का रेप करने और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।मामले में आरोपी दूसरे सिपाही ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में लगी है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक विदेशी महिला से कथित दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले के दूसरे आरोपी सिपाही ने यहां की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

मामले में एक अन्य आरोपी सिपाही पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया, ‘‘आगरा किला जीआरपी में तैनात धर्मेंद्र गिरि एवं पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) कार्यालय में कार्यरत आकाश पवार के खिलाफ किर्गिस्तान की महिला ने दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से पहले ही फरार हो गए थे। इसकी वजह से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने उनपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही गत सोमवार को आकाश ने और शनिवार को धर्मेंद्र गिरि ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

सिंह के मुताबिक दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास