लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: CM योगी के बारे में आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करना व्यक्ति को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 17, 2020 05:42 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बजरंग दल के एक सदस्य ने दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की एक ‘मॉर्फ्ड’ तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और 67 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर कथित तौर पर पोस्ट करने के लिए सोमवार को 36 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जहांगीराबाद इलाके के निवासी मुकद्दर पहलवान नामक शख्स को एक स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बजरंग दल के एक सदस्य ने दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की एक ‘मॉर्फ्ड’ तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की गई है।

पुलिस के मुताबिक, एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और 67 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

बता दें कि इससे पहले प्रदेश के ही कानपुर के कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार की नीतियों पर अभद्र और भड़काऊ ट्वीट करने वाले वकील को पुलिस ने रविवार गिरफ्तार कर लिया था। साइबर सेल की टीम ने आरोपी को आईपी एड्रेस के जरिए ट्रेस किया था। ट्वीट, आईपी एड्रेस और यूआरएल जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस ने जुटाए थे।कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया था कि आवास विकास केशवपुरम निवासी अधिवक्ता अब्दुल हन्नान के ट्विटर अकाउंट से सीएम के बारे में अभद्र ट्वीट किए गए थे। साथ ही सरकार की नीतियों के बारे में भी गलत बातें लिखीं गई थीं।

कुछ ऐसी भड़काऊ बातें भी लिखी थीं, जिससे सामाजिक सौहार्र्द बिगड़ने की आशंका थी। इस बारे में आलाधिकारियों ने डीआईजी अनंत देव को ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी। इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथफेसबुककेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?