यूपी: मामूली कहा सुनी में बढ़ा विवाद, इतने में दामाद ने ससुर पर कर दिया फायर
By आकाश चौरसिया | Published: April 13, 2024 03:13 PM2024-04-13T15:13:27+5:302024-04-13T15:29:26+5:30
यूपी के शाहजहांपुर में हुआ ये कि मामूली कहा सुनी दामाद और ससुर के बीच हो रही थी। इतनी देर में दामाद को गुस्सा आ गया और उसने ससुर पर गोली से हमला कर दिया। मौके पर ही ससुर की मौत हो गई।
![UP Minor dispute escalates son-in-law opens fire on father-in-law | यूपी: मामूली कहा सुनी में बढ़ा विवाद, इतने में दामाद ने ससुर पर कर दिया फायर UP Minor dispute escalates son-in-law opens fire on father-in-law | यूपी: मामूली कहा सुनी में बढ़ा विवाद, इतने में दामाद ने ससुर पर कर दिया फायर](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/paxv-_202404289636.jpg)
फोटो क्रेडिट- (एक्स)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मामूली कहा सुनी के बाद विवाद पैदा हो गया। यहां कोई कुछ देख पाता और सुन पाता, उतनी देर में दामाद ने ससुर पर गोली से हमला कर दिया और घटना में उसकी जान चली गई। अब पुलिस गोली मारकरा भागे दामाद की तालाश कर रही है।
शाहजहांपुर में पत्नी को विदा न करने से नाराज दामाद ने आरसी मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौढ़ेरा में ससुर सालिगराम (65) की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। सालिगराम ने बेटी खुशबू की शादी थाना सदर बाजार के मोहल्ला वाईबाग में रहने वाले चालक संजय बलधारी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद संजय दहेज को लेकर मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर पत्नी खुशबू तीन महीने पहले पिता के घर आ गई थी।
शाहजहांपुर में मामूली विवाद के चलते दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या की। गोली मारने की घटना कैमरे में क़ैद हुई। गोली मारकर भागे दामाद की पुलिस कर रही तलाश। pic.twitter.com/mwOAqVJQg6
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) April 13, 2024
गुरुवार को सालिगराम बड़ी बेटी लक्ष्मी के घर बेटी खुशबू के साथ लालबाग चौढ़ेरा आए थे। शुक्रवार को घर के बाहर वह राजमिस्त्री से काम करवा रहे थे। फिर, शाम करीब चार बजे संजय अपने भांजे नकुल के साथ बाइक से वहां पहुंच गया। घर के बाहर खड़े ससुर सालिगराम से उसकी बहस होने लगी, तभी अचानक से दामाद संजय ने तमंचा निकालकर ससुर पर गोली चला दी।