लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बदायूं में अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन के 171 मुकदमे दर्ज, 568 गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: April 11, 2020 16:25 IST

मिरहची के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया ग्राम धरामई में शनिवार को नरेंद्र सिंह फौजी के मकान पर छत डाली जा रही थी जिसके लिए शटरिंग डाल दी गई थी और आज छत डालने के लिए कार्य प्रारंभ करने के बाद अचानक छत गिर जाने से मजदूर रामकिशन घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी बीमारी कानून एवं निषेधाज्ञा तोड़ने के 171 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।घटना की जांच कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। 

बदायूं: जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ 18वें दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने जिले भर के थानों में 171 मुकदमे दर्ज करते हुए 568 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से 470 लोगों पर महामारी बीमारी कानून के तहत कार्रवाई भी की गई और अब तक 13 लाख से अधिक रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार 10 अप्रैल की रात तक जिले में लॉकडाउन के नियम, महामारी बीमारी कानून एवं निषेधाज्ञा तोड़ने के 171 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। अकेले शुक्रवार को 10 मुकदमे दर्ज किए गए एवं 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 568 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनसे 13,01,500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है।

वहीं एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम धरामई में में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए गांव में मकान के निर्माण कार्य में शटरिंग के अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मिरहची के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया ग्राम धरामई में शनिवार को नरेंद्र सिंह फौजी के मकान पर छत डाली जा रही थी जिसके लिए शटरिंग डाल दी गई थी और आज छत डालने के लिए कार्य प्रारंभ करने के बाद अचानक छत गिर जाने से मजदूर रामकिशन घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह