75 साल की नेत्रहीन बुजुर्ग महिला से यूपी में रेप, दर्द से कराहती रही लेकिन पीछे नहीं हटा आरोपी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 11, 2019 02:42 PM2019-10-11T14:42:57+5:302019-10-11T14:42:57+5:30
बुजुर्ग महिला अनाथ है, उसके परिवार में कोई भी सदस्य नहीं है। महिला गांव के पास ही एक झोपड़ी में अकेले रहती है।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक 75 साल की नेत्रहीन बुजुर्ग महिला से रेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। घटना यूपी के हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि महिला नेत्रहीन है।
न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग महिला गांव के पास के ही एक झोपड़ी में रहती है। महिला के परिवार में कोई नहीं है। इसी बात का आरोपी ने फायदा उठाकर अंधेरे में उसके साथ रेप किया है। इसी दौरान महिला दर्द से चिल्लाने लगी तो हाइवे से गुजर रही 100 पुलिस ने महिला की आवाज सुनी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां आरोपी को पाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि बुजुर्ग महिला के रहने के लिए कहीं और दूसरे शहर में इंतजाम किया जाएगा।