यूपी के गोंडा में आसाराम के आश्रम से मिला लड़की का शव, पिछले तीन दिन से लापता थी

By विनीत कुमार | Published: April 8, 2022 11:01 AM2022-04-08T11:01:44+5:302022-04-08T11:24:53+5:30

गोंडा में आसाराम के आश्रम से एक लड़की का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। लड़की पिछले तीन से चार दिन से लापता थी। लड़की का शव एक कार में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

UP Gonda Girl's body found from Asaram bapu ashram, was missing for the last three days | यूपी के गोंडा में आसाराम के आश्रम से मिला लड़की का शव, पिछले तीन दिन से लापता थी

आसाराम के आश्रम में मिला लड़की का शव (फाइल फोटो)

Highlightsआसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार में से मिला है लड़की का शव।गोंडा में स्थित आसाराम के आश्रम का मामा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में आसाराम के आश्रम में एक लड़की का शव मिला है। लड़की का शव आश्राम में खड़ी एक कार में मिला है। लड़की की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है और वह पिछले तीन दिन से लापता था। अब शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गईहै। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे कब्जे में ले लिया है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए थे। आसाराम इन दिनों जेल में बंद हैं।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के तहत विमौर का है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है। बताया जा रहा है कि जिस कार में लड़की का शव मिला है, वह पिछले कई दिनों से यहां खड़ी थी।

बता दें कि जोधपुर की एक अदालत ने 25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को 2013 में अपने आश्रम में एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का दोषी पाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आसाराम अभी जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। आसाराम ने इस बीच कई बार जमानत के लिए याचिका दी है पर हर बार उसे खारिज किया गया है।

एक अन्य मामले में आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर सूरत की दो बहनों ने भी बलात्कार का आरोप लगाया था। बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण साईं पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में भी आसाराम के खिलाफ चार्जशीट फाइल हो चुकी है पर लम्बे समय से मामले में ट्रायल नहीं हो पाया है। बताते चलें कि आसाराम का बेटा नारायण साईं फिलहाल सूरत की लाजपुर जेल में बंद है।

Web Title: UP Gonda Girl's body found from Asaram bapu ashram, was missing for the last three days

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे