लाइव न्यूज़ :

किडनैपिंग की प्लानिंग में नहीं दिया साथ तो दोस्त ने कर दी नौंवी के छात्र की हत्या, जानें क्या है मामला 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 21, 2018 12:47 IST

किडनैपिंग के पीछे आयुष के परिजनों से 16 लाख रुपये फिरौती मांगने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App

गाजियाबाद, 21 अप्रैल: गाजियाबाद के वैशाली से हत्या की एक ऐसी खबर आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गाजियाबाद के वैशाली से 16 अप्रैल को अगवा हुए किशोर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर ही । पुलिस के मुताबिक 16 अप्रैल को ही हत्या कर शव को ग्रेटर नोएडा में फेंक दिया गया था।  

घर ने निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा

पुलिस की जानकारी के अनुसार वैशाली सेक्टर सेक्टर-2 ए में रहने वाले प्रमोद शर्मा का 16 वर्षीय बेटा आयुष शर्मा इंदिरापुरम के सेंट फ्रांसिस स्कूल में 9वीं क्लास का छात्र था। 16 अप्रैल की दोपहर उसके मोबाइल पर विराट शर्मा नाम के शख्स का फोन आया। जिसके बाद वह आधा घंटे में वापस लौट आने की बात कह घर से निकला, उसके बाद से वह वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने 17 अप्रैल को इंदिरपुराम थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के बाद विराट शर्मा से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

कुछ दिन पहले ही हुई थी आरोपी से दोस्ती 

करीब 15 दिन पहले ही आयुष से विराट की दोस्ती हुई थी। आयुष का अपने घर के पास किसी से झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी नाबालिग विराट ने उसे बचाया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद विराट को पता लगा कि आयुष की फैमली काफी अमीर है। तो विराट ने आयुष की किडनैपिंग का नाटक कर रुपये निकालने का प्लान तैयार किया। इसके लिए उसने अपने नाबालिग दोस्त का सहारा लिया और हत्या से 10 दिन पहले आयुष को कॉल कर पीडीएफ फाइल कन्वर्ट करने की बात कही। इसपर आयुष तैयार हो गया। इस कॉल के बाद बीच में आरोपी विराट ने 2 बार आयुष से मुलाकात की। 13 अप्रैल को भी विराट ने आयुष को कॉल किया था। जिसके बाद जब आयुष निकला तो घर वापस नहीं आया और उसकी हत्या कर दी गई। 

16 लाख फिरौती की भी बात आई सामने

किडनैपिंग के पीछे आयुष के परिजनों से 16 लाख रुपये फिरौती मांगने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लाश को छिपाने के लिए पानी से भरे गड्ढे में पत्थर से दबा दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?