उप्र: दलित महिला का यौन उत्पीड़न कर कपड़े उतरवाने के लिए किया गया मजबूर, बनाया वीडियो, 7 लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2022 08:15 AM2022-08-01T08:15:42+5:302022-08-01T08:19:14+5:30

इस गिरफ्तारी पर बोलते हुए कोतवाली थाना के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354बी और 506, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून की धारा 3 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

UP Dalit woman sexually harassed forced to take off her clothes muzaffarnagar dist video made 7 people arrested | उप्र: दलित महिला का यौन उत्पीड़न कर कपड़े उतरवाने के लिए किया गया मजबूर, बनाया वीडियो, 7 लोग गिरफ्तार

उप्र: दलित महिला का यौन उत्पीड़न कर कपड़े उतरवाने के लिए किया गया मजबूर, बनाया वीडियो, 7 लोग गिरफ्तार

Highlightsउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दलित महिला का यौन उत्पीड़न हुआ है। आरोपियों ने महिला के कपड़े भी उतरवाए और घटना का फिल्म भी बनाया है। पुलिस ने इस आरोप में सात लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले एक दलित महिला के साथ यौन उत्पीड़न और मजबूरन कपने उतरवाने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, 30 वर्षीय दलित महिला का सात लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया है। 

यही नहीं आरोपियों ने बंदूक का डर दिखाते हुए उसे कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया था और इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। 

क्या है पूरा मामला

अधिकारियों ने बताया कि घटना मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे लोग शेयर कर इसकी कार्रवाई की मांग कर रहे है। 

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घास काटने के लिए एक खेत में गई थी, जहां सात लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और बंदूक के बल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने के बाद उसका वीडियो बनाया है। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज हुआ है

कोतवाली थाना के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354बी और 506, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून की धारा 3 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। 

इस आरोप में 7 लोग हुए है गिरफ्तार

इस पर बोलते हुए मिश्रा ने बताया कि रविवार को मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा और अब्दुल के रूप में की है। 

Web Title: UP Dalit woman sexually harassed forced to take off her clothes muzaffarnagar dist video made 7 people arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे