लाइव न्यूज़ :

अभिजीत यादव हत्याकांड: पुलिस का दावा सगी माँ ने ही किया है मर्डर, पूछताछ में कर चुकी है कबूल, हत्या की बताई ये वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 22, 2018 10:51 IST

UP council chairman Ramesh Yadav's son Abhijeet Yadav death Updates:उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव ( 22 वर्ष) को 21 अक्टूबर को उसके घर में मृत पाया गया था। अभिषेक के परिवार वाले इसे स्वाभाविक मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस को पूरे मामले में शक हुआ और उन्होंने शव के पोस्टमार्टम कराया। 

Open in App

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव के मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी मां  मीरा यादव ने गिरफ्तारी के बाद अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मां मीरा यादव ने पूछताछ में कहा है कि, हां उसने ही अपने बेटे का कत्ल किया है। 

एसपी (पूर्वी) सर्वेश मिश्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, मारी यादव( अभिजीत की मां)  ने कबूल किया है कि अभिजीत 20 अक्टूबर की रात घर नशे में आया था। जिसके बाद उन दोनों में काफी बहस हुआ था। जिसके बाद उन्होंने उसको जान से मार दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। 

क्या है मामला 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव ( 22 वर्ष) को 21 अक्टूबर को उसके घर में मृत पाया गया था। अभिषेक के परिवार वाले इसे स्वाभाविक मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस को पूरे मामले में शक हुआ और उन्होंने शव के पोस्टमार्टम कराया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आया कि अभिजीत यादव की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में अलग तरीके से जुट गई है। अभिजीत यादव  का शव लखनऊ दारुल शफा के डी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 28 में पाया गया। जिस वक्त ये घटना हुई कमरे में मां और भाई दोनों मौजूद थे।

 परिवाल वालों के मुताबिक, रात में सोते वक्त अभिजीत के सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद वह चुपचाप सो गया था। सुबह जब घरवालों ने देखा तो वह जिंदा नहीं था। लेकिन पुलिस पूछताछ में मीरा यादव ने अपना बयान बदल लिया था। 

घटना पर विस्तृत जानाकारी के लिए यहां किल्क करें - यूपी: विधान परिषद चेयरमैन के बेटे की संदिग्ध मौत, आरोपी मां की गिरफ्तारी के बाद हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर