लाइव न्यूज़ :

UP Board Exam 2022: 23 लोग मिलकर 15 छात्रों की लिख रहे थे अंग्रेजी का पेपर, छापेमारी टीम ने किया रंगेहाथों गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: April 7, 2022 16:27 IST

आपको बता दें कि पकड़े गए लोगों में दो बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक भी शामिल थे। पुलिस ने परीक्षा केंद्र प्रभारी सुभाष को भी हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रश्नपत्र को हल व नकल करने की खबर सामने आ रही है। इस आरोप में 26 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से 15 उत्तर पुस्तिकाएं, 22 मोबाइल फोन और प्रश्न पत्र की कुछ फोटोकॉपी भी मिली है।

UP Board Exam 2022:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक साथ 26 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर आरोप है कि ये यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रश्नपत्र को हल व नकल कर रहे थे। गौर करने वाली बात यह है कि हिरासत में लिए गए लोगों में तीन टीचर भी शामिल है। यह मामला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा के भगवान सिंह डिग्री कॉलेज का है। पुलिस ने सभी 26 आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है। पुलिस ने परीक्षा केंद्र प्रभारी सुभाष को भी हिरासत में ले लिया है।

फिल्मी स्टाइल में हो रही थी नकल

कुआंखेड़ा के भगवान सिंह डिग्री कॉलेज में सामूहिक रुप से नकल की खबर मिलने पर जब जिलाधिकारी ने जांच के लिए टीम भेजी तो वहां पर फिल्मी स्टाइल में शांति से परीक्षा हो रहा था। बाद में जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि यहां पर बड़े पैमाने पर नकल किया जा रहा है। छापेमारी की टीम को 23 ऐसे लोग मिले थे जो घटना पर 15 छात्रों की अंग्रेजी का पेपर लिख रहे थे। इस नकल में तीन टीचर भी शामिल थे। वहीं टीम को घटना पर से 15 उत्तर पुस्तिकाएं, 22 मोबाइल फोन और प्रश्न पत्र की कुछ फोटोकॉपी भी मिले है। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में दो बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल थे। इसके साथ पुलिस ने परीक्षा केंद्र प्रभारी सुभाष को भी हिरासत में ले लिया है। 

बड़े अधिकारियों के सामने हुई छापेमारी

कॉलेज में जब नकल की खबर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को मिली थी तो वे पूरे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस वाले भी थे। इस छापेमारी को जिलाधिकारी ने बीआरओ अरुण कुमार दुबे की अध्यक्षता में टीम गठित की थी जिसमें अपर जिला अधिकारी परमानंद सिंह, क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा अनूप सिंह और कोतवाली ठाकुरद्वारा प्रभारी मोहित चौधरी समेत शिक्षण विभाग के कई और अधिकारी भी मौजूद थे।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशexamयूपी बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास