लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पटना में पुलिस को दे दी खुली चुनौती, मिर्ची स्प्रे और एसिड अटैक कर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2020 19:40 IST

बिहार में खासकर राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पटना पुलिस को ही खुली चुनौती देने लगे हैं. बेखौफ अपराधियों ने इस बार पटना पुलिस पर एसिड अटैक और मिर्ची स्प्रे कर पटना पुलिस को खुली चुनौती दी है. 

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बावजूद बेखौफ अपराधी आये दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैंपटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पटना पुलिस को ही खुली चुनौती देने लगे हैं.

पटना: बिहार में जारी कोरोना के कहर और उससे निबटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बावजूद बेखौफ अपराधी आये दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. बिहार में खासकर राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब पटना पुलिस को ही खुली चुनौती देने लगे हैं. बेखौफ अपराधियों ने इस बार पटना पुलिस पर एसिड अटैक और मिर्ची स्प्रे कर पटना पुलिस को खुली चुनौती दी है. 

बताया जा रहा है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र के दिनकर गोलंबर के पास अपराधियों ने पुलिस पर एसिड से अटैक के साथ-साथ मिर्ची स्प्रे भी किया है. कुछ अपराधियों की सूचना पाकर कदमकुआं थाना के एएसआई संतोष कुमार अपने मोटरसाइकिल से अपराधियों के पीछे लगे थे और पीछे जिप्सी पुलिसकर्मियों के साथ अपराधियों का पीछा कर रही थी. 

इसी दौरान भाग रहे अपराधियों ने एसआई संतोष कुमार पर तेज जलन वाले एसिड का स्प्रे के साथ-साथ मिर्ची स्प्रे भी कर दिया, जिससे एसआई संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. आंखों में मिर्ची स्प्रे और चेहरे पर एसिड स्प्रे लगने से संतोष सिंह बुरी तरह से तड़पने लगे. उन्हें उपचार के लिए खुद थाना प्रभारी निशिकांत वाहन से लेकर निकले. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि  5 से 6 की संख्या में दिनकर गोलंबर के पास अपराधी एकत्रित हुए थे. इसकी सूचना पाकर जब दल-बल के साथ कदमकुआं थाना के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो अपराधी संकरी गलियों का सहारा लेते हुए भागने लगे. 

इसी बीच अपराधियों ने मौका पाकर उन पर मिर्ची स्प्रे और एसिड स्प्रे कर दिया. इसके बाद अपराधी फरार हो गए. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. वही, घायल एएसआई को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये