लाइव न्यूज़ :

उन्नाव: पीड़िता के चाचा ने पत्नी को मुखाग्नि देते वक्त कहा- 'विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मेरा पूरा परिवार खा गया, सिर्फ हम ही रह गये हैं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 10:15 IST

रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी पीड़िता और उसके वकील की हालात गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्देजून 2017 को पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था।2018 को पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जिसका आरोप भी विधायक पर लगा।

उन्नाव रेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट में मारी गई चाची का अंतिम संस्कार बुधवार(31 जुलाई) को शुक्लागंज के पक्के घाट पर किया गया। अंतिम  संस्कार के लिए जेल में पीड़िता के चाचा को पेरौल मिली थी। पीड़िता के चाचा ने पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी। एक साल में पीड़िता के परिवार ने तीन लोगों को खो दिया। पीड़िता के पापा, चाची, मौसी की एक साल के अंदर मौत हुई है। इस बात को याद करते हुये पीड़िता के चाचा अंतिम संस्कार के वक्त चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे, 'विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मेरा पूरा परिवार खा गया, सिर्फ हम ही रह गये हैं'। उन्नाव रेप पीड़िता की दुर्घटना के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज (1 अगस्त) को सुनवाई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, पीड़िता के चाचा ने अंतिम संस्कार के वक्त ये भी आरोप लगाया कि उनके पास विधायक सेंगर के खिलाफ सबूत हैं कि ये एक साजिश थी। उन्होंने यह कहा कि रायबरेली जेल प्रशासन को वह कई बार लिखित सूचना दे चुके हैं कि उनकी जान को खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता के चाचा ने कहा कि वह उन्नाव के जेल में शिफ्ट होना चाहते हैं, क्योंकि रायबरेली के जेल में उन्हें विधायक के लोगों से खतरा है। 

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई

रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी पीड़िता और उसके वकील की हालात गंभीर है। दोनों फिलहाल अब भी आईसीयू में रखे गये हैं। दोनों को अभी भी होश नहीं आया है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया, ‘‘पीड़िता के शरीर में कई जगह हड्डियां टूटी हैं, साथ ही सीने में भी चोट है। आज पीड़िता की हालत में बहुत थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI)ने उन्नाव रेप पीड़िता की दुर्घटना के मामले में भारतीय जनता पार्टी  ( BJP) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  सीबीआई ने बीते दिन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ भी की है। इसके अलावा सीबीआई उन्नाव रेप पीड़िता के सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?