लाइव न्यूज़ :

7 साल का बेटा और पति घर से गायब, दरवाजा खुला था तो अंदर पड़ा था महिला का शव

By भाषा | Updated: August 14, 2019 12:27 IST

महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घटना यूपी के उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की है।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसियों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने पति पत्नी में अक्सर विवाद होते रहने की जानकारी दी है।

उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात पति ने पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर अपने 7 वर्षीय पुत्र को लेकर फरार हो गया। बुधवार को सुबह देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर मकान मालकिन ने कमरे के पास जाकर आवाज दी। अंदर से जवाब न आने पर उन्होंने दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर महिला का शव पड़ा था।

उन्होंने पड़ोसियों को और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने बताया कि अजय पोरवाल नामक व्यक्ति अपनी पत्नी नीतू :करीब 30 साल: के साथ मोहल्ला इंदिरा नगर में राम जानकी के घर पर किराये से रहता था।

उसने बीती देर रात पत्नी नीतू की हत्या की और अपने बेटे को लेकर फरार हो गया। वर्मा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने पति पत्नी में अक्सर विवाद होते रहने की जानकारी दी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये