लाइव न्यूज़ :

6 साल की मासूम बच्ची से सगे चाचा ने किया बलात्कार का प्रयास, चॉकलेट देने के बहाने बुलाया था घर

By बृजेश परमार | Updated: July 8, 2022 22:00 IST

शुक्रवार पूर्वान्ह चिमनगंज थाना अंतर्गत बापूनगर में घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम को पास में ही रहने वाले उसके चाचा ने चाकलेट के बहाने घर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया, आरोपी फरारमासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, खतरे से है बाहर

उज्जैन: उज्जैन के चिमनगंज थाना अंतर्गत बापूनगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही 28 वर्षीय सगे चाचा ने बलात्कार का प्रयास किया है। बच्ची को जिला अस्पताल में डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बच्ची होश में है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हो गया है।

शुक्रवार पूर्वान्ह चिमनगंज थाना अंतर्गत बापूनगर में घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम को पास में ही रहने वाले उसके चाचा ने चाकलेट के बहाने घर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी ने बच्ची को कपडे़ पहनाकर बाहर कर दिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र भास्कर के अनुसार बच्ची के उलटे कपडे़ पहने होने और नाक से खून आने की स्थिति पड़ोसी महिला ने देखकर उसकी मां को बताया था। 

इस मासूम की मां ने उसे घर में ले जाकर पूछा तो बच्ची ने चाचा के बारे में बताते हुए उसके साथ हुई घटना बताई। उसकी मां ने मासूम के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मासूम उसकी मां एवं पिता के साथ पास में ही रहती है जबकि आरोपी चाचा मजदूरी करता है और उसकी मां के साथ अलग रहता है। नशे का आदि आरोपी को उसकी पत्नी छोड़कर जा चुकी है। 

आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया है। भास्कर के अनुसार डाक्टरों के मुताबिक बलात्कार का प्रयास की स्थिति सामने आई है। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां डाक्टरों की देखरेख में उसका ईलाज किया जा रहा है उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

टॅग्स :रेपउज्जैनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली