उज्जैन: पहली की छात्रा से 4 अज्ञात लड़कों ने की दरिंदगी, स्कूल की बाथरूम में 4 बार किया रेप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: March 23, 2020 07:32 AM2020-03-23T07:32:37+5:302020-03-23T07:32:37+5:30

महिला उपनिरीक्षक सोना कुंवर के अनुसार, नीलगंगा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध स्कूल के प्राथमिक भाग में पहली कक्षा में पढ़ने वाली बालिका ने मामले की जानकारी घर पर दी थी। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया।

Ujjain: Class First Girl Raped by 4 unidentified boys school bathroom | उज्जैन: पहली की छात्रा से 4 अज्ञात लड़कों ने की दरिंदगी, स्कूल की बाथरूम में 4 बार किया रेप

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश के उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के एक प्रसिद्ध स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा के साथ 4 अज्ञात लड़कों ने स्कूल के ही बाथरूम में दरिंदगी को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार उसकी दो अन्य सहेलियों के साथ भी ऐसा किया गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के एक प्रसिद्ध स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा के साथ 4 अज्ञात लड़कों ने स्कूल के ही बाथरूम में दरिंदगी को अंजाम दिया। 4 बार इस अपराध को बालिका के साथ अंजाम दिया गया।

पीड़िता के अनुसार उसकी दो अन्य सहेलियों के साथ भी ऐसा किया गया है।

महिला उपनिरीक्षक सोना कुंवर के अनुसार, नीलगंगा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध स्कूल के प्राथमिक भाग में पहली कक्षा में पढ़ने वाली बालिका ने मामले की जानकारी घर पर दी थी। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया।

नीलगंगा पुलिस के साथ साइबर सेल एवं क्राइम ब्रांच ने स्कूल में पहुंचकर शनिवार को जांच की।

पुलिस ने बालिका की माता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। शिकायत में बताया गया है कि 4 अज्ञात लड़के उसकी लड़की के साथ उसके स्कूल के बाथरूम में जाते समय उसके हाथ पैर पकड़कर व मुंह बंद कर उसके साथ बाथरूम में खोटा काम करते हैं। दरिंदे 4 बार ऐसा कर चुके हैं और उसकी क्लास की दो अन्य बालिकाओं के साथ भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 

अज्ञात लड़के मैडम और मम्मी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। थाना पुलिस ने जांच के उपरांत आईपीसी की धारा 376 डीबी, 506, 34 के साथ ही 5 जी, 5 एम, 6पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। 

Web Title: Ujjain: Class First Girl Raped by 4 unidentified boys school bathroom

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे