लाइव न्यूज़ :

मेट्रो में दो हादसे, ट्रेन के नीचे कुचले जाने से युवक की मौत, एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 20:04 IST

पुलिस ने बताया कि न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर ग्वालियर निवासी अमित सोनी नामक युवक अपने सिर और कंधे को रेल की पटरियों के सामने रखकर प्लेटफार्म पर लेट गया। ट्रेन के नीचे कुचले जाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार सोनी को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।उत्तम नगर पूर्वी मेट्रो स्टेशन पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने ऊंचे स्थान से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के एक संदिग्ध प्रयास में तीस वर्ष से कम आयु का एक व्यक्ति चलती ट्रेन के नीचे आ गया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर ग्वालियर निवासी अमित सोनी नामक युवक अपने सिर और कंधे को रेल की पटरियों के सामने रखकर प्लेटफार्म पर लेट गया। ट्रेन के नीचे कुचले जाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार सोनी को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया। सोनी के परिवार को सूचित कर दिया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

उत्तम नगर पूर्वी मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

उत्तम नगर पूर्वी मेट्रो स्टेशन पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने ऊंचे स्थान से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसके अनुसार, उसने कर्ज के कारण यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तम नगर के हब्सल रोड की जे जे कॉलोनी के निवासी राजीव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे, उन्हें सूचना मिली कि उत्तम नगर पूर्वी मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने अवैतनिक क्षेत्र की रेलिंग से सड़क पर छलांग लगा दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद एक यातायात पुलिसकर्मी ने राजीव को माता चनन देवी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। 

टॅग्स :मेट्रोक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास