लाइव न्यूज़ :

पहले पूछा नाम फिर दी पाकिस्तान भेजने की धमकी, यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर का ऑडियो क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: August 4, 2022 09:47 IST

बताया जा रहा है कि सब-इंस्पेकटर ने कथित तौर पर व्यापारी का नाम पूछा और उसके मुस्लिम होने के कारण उसे पाकिस्तान भेजने की धमकी दे डाली।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर का एक ऑडियो क्लिप जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में सब-इंस्पेकटर एक व्यापारी को पाकिस्तान भेजने की बात कह रहे है। वहीं इस क्लिप के वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू की गई है।

लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक पुलिस वाला व्यापारी को पाकिस्तान भेज देने की बात कह रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह बातचीत यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और एक व्यापारी के बीच की है। ऑडियो क्लिप में यह सुना जा रहा है कि पुलिस वाला व्यापारी का नाम पूछता है और फिर उसे पाकिस्तान भेज देने की बात कहता है। 

इस ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई है और सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला सचेंडी पुलिस स्टेशन के मंडी पुलिस चौकी का है। दरअसल, मंडी पुलिस चौकी के सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र नारायण को कथित तौर पर एक व्यापारी के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह बकाया का भुगतान नहीं कर रहा है। इस पर सुरेंद्र नारायण ने व्यापारी को कॉल कर उसे थाने बुलाया था। 

इस पर व्यापारी बोला कि वह दो घंटे बाद थाने पर आ पाएगा। व्यापारी का जवाब सुनने के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई थी और फिर सब-इंस्पेक्टर ने उससे उसका नाम पूछा था। 

बताया जाता है कि जब व्यापारी ने अपना नाम आशिफ बताया था तब सब-इंस्पेक्टर कथित तौर पर उसे पाकिस्तान भेजने की धमकी दी थी। इस बातचीत का ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। 

पुलिस ने मामले में शुरू की जांच

वहीं सोशल मीडिया पर जब यह ऑडियो क्लिप वायरल होने लगा तो मामले की जांच शुरु हुई है। इस पर बोलते हुए कानपुर बाहरी के अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, 'कानपुर बाहरी क्षेत्र के सचेंडी थाना अंतर्गत मंडी चौकी प्रभारी के खिलाफ मामला प्रकाश में आया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये