लाइव न्यूज़ :

सुशांत के घर से इस तरह रिया के घर भेजी गई थी ड्रग्स, NCB जांच में हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2020 17:34 IST

एनसीबी जांच में कोरियर ब्वॉय ने दीपेश सावंत व शोविक चक्रवर्ती की पहचान की है। उनके फोन डीटेल से भी काफी जानकारी प्राप्त की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज हो गई है।रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।कोरियर में आधा किलो बड्स (ड्रग्स) था, लेकिन अन्य सामान होने की वजह से यह पकड़ा नहीं गया था।

नई दिल्ली: एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले एक नया खुलासा किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने जांच में पाया है कि सुशांत के घर से रिया चक्रवर्ती के घर एक कोरियर भेजा गया था, इस कोरियर में करीब आधा किलो तक ड्रग्स था। 

आज तक की मानें तो जांच में पाया गया है कि सुशांत के घर से दीपेश सावंत ने कोरियर कोरियर बॉय को दिया था और रिया के घर पर शोविक ने कोरियर बॉय से कोरियर लिया था। उस कोरियर में आधा किलो बड्स (ड्रग्स) था, लेकिन अन्य सामान होने की वजह से यह पकड़ा नहीं गया था। यही नहीं जांच में कोरियर ब्वॉय ने भी दीपेश सावंत व शोविक चक्रवर्ती की पहचान की है। उनके फोन डीटेल से भी काफी जानकारी प्राप्त की गई है। 

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं-

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर गुरुवार को मुंबई की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत याचिका पर अपना फैसला सुना दिया है।

ड्रग चैट मामले में रिया चक्रवर्ती व उनके भाई समेत अन्य की आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सभी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं इसलिए अभी उन्हें भायखला जेल में ही रहना होगा। 

फिलहाल रविवार तक तो रिया को जेल में रहना ही होगा। कयास लगाया जा रहा है कि रिया के वकील अब हाई कोर्ट की रूख जमानत के लिए कर सकते हैं।ड्रग्स मामले में एनसीबी ने जिन भी लोगों की गिरफ्तारी की है उनमें रिया चक्रवर्ती, शौव‍िक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद व‍िलात्रा, अब्‍दुल बासित के नाम शामिल हैं।

रिया ने एनसीबी पर लगाए गंभीर आरोप

याचिका में रिया ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘‘गैरजरूरी है तथा बिना किसी कारण के की गई है’’। इसमें कहा गया, ‘‘अभिनेत्री की आजादी पर मनमाने ढंग से रोक लगाई गई।’’ याचिका में यह भी कहा गया कि रिया से पूछताछ के दौरान वहां कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। रिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। रिया के अलावा उनके भाई शौविक तथा मामले में अन्य आरोपी जिन्हें एनसीबी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था।

भायखला जेल में बंद है रिया चक्रवर्ती

रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वह मजिस्ट्रेट के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हुई थीं। रिया भायखला जेल में हैं। शुक्रवार को उनकी अर्जी पर सुनवाई होगी। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स ड्रग्स ऐंड साइकोट्रोपिक सब्सटैंस ऐक्ट की धारा 27ए, 21, 22, 29 और 28 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और अन्य को भी गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह