लाइव न्यूज़ :

शराब पीने की आदत से तंग पत्नी और बच्चे अलग, 76 वर्षीय वयोवृद्ध मां ने डांटा तो 51 साल के बेटे अजयकुमार ने चाकू से गोंदकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2025 11:42 IST

तिरुवनंतपुरमः मृतक की पहचान नेमोम के कल्लियूर निवासी विजयकुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके बेटे अजयकुमार (51) को गिरफ्तार किया है, जो सेवानिवृत्त तटरक्षक कर्मी बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार रात करीब 11 बजे हुई जब विजयकुमारी ने अपने बेटे को उसकी शराब पीने की आदत के लिए डांटा।गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया।गर्दन, हाथ और दाहिने पैर पर गहरी चोटें आईं। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

तिरुवनंतपुरमः तिरुवनंतपुरम के नेमोम में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी 76 वर्षीय वयोवृद्ध मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नेमोम के कल्लियूर निवासी विजयकुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके बेटे अजयकुमार (51) को गिरफ्तार किया है, जो सेवानिवृत्त तटरक्षक कर्मी बताया जा रहा है।

प्राथमिकी के अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हुई जब विजयकुमारी ने अपने बेटे को उसकी शराब पीने की आदत के लिए डांटा। इसमें कहा गया है कि गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उनकी गर्दन, हाथ और दाहिने पैर पर गहरी चोटें आईं। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी घर पहुंचे तो उन्होंने गेट बंद पाया और जब उन्होंने अजयकुमार से गेट खोलने को कहा तो उसने बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि इसके बाद अधिकारी परिसर की दीवार फांदकर घर में घुसे, जहां उन्हें विजयकुमारी मृत मिली। इसके तुरंत बाद अजयकुमार को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने दावा किया है कि आरोपी पहले तटरक्षक बल में काम कर चुका है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसकी शराब पीने की आदत से तंग आकर और बेटी की पढ़ाई के कारण उसकी पत्नी और बच्चे कहीं और रहते हैं। नेमोम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला