फर्जी डॉक्टर बनकर ठग ने महिला से लूटे 2 लाख रुपये के गहने, जानिए पूरा किस्सा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 8, 2022 08:10 PM2022-02-08T20:10:31+5:302022-02-08T20:16:01+5:30

ठग नकली डॉक्टर प्रभु ने बीमार प्रिया को ड्रिप लगा दी, जिससे उसे क्लिनिक में ही नींद आ गई। प्रभु ने इस बात का फायदा उठाया और प्रिया के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

The thug robbed the woman of jewelery worth Rs 2 lakh by posing as a fake doctor | फर्जी डॉक्टर बनकर ठग ने महिला से लूटे 2 लाख रुपये के गहने, जानिए पूरा किस्सा

फर्जी डॉक्टर बनकर ठग ने महिला से लूटे 2 लाख रुपये के गहने, जानिए पूरा किस्सा

Highlightsपुलिस ने ठग नकली डॉक्टर की पहचान रिहान प्रभु के तौर पर की हैप्रभु तमिलनाडु के थिरुवोट्टियूर का रहने वाला हैप्रभु ने नींद में सोई हुई बीमार प्रिया के शरीर से सारे गहने उतार लिये

चेन्नई: डॉक्टर बनकर एक धोखेबाज ने महिला को अपनी ठगी का शिकार बनाया और उससे 2 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। लेकिन चेन्नई पुलिस ने थोड़ी मशक्कत के बाद उस धोखेबाज को सलाखों के पीछे ढकेल दिया।

जानकारी के मुताबिक चेन्नई शहर के आवड़ी में एक शख्स क्लिनिक खोलकर लोगों का इलाज करता था। सभी जानते थे कि वह डॉक्टर है लेकिन असल में था वो एक ठग। पुलिस ने उस 39 साल के ठग की पहचान रिहान प्रभु के तौर पर की है। प्रभु तमिलनाडु के थिरुवोट्टियूर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक ठग प्रभु ने मुथापुडुपेट में एमईएस रोड पर वेनी के मकान में एक 'क्लिनिक' खोली। वेनी ने उसे असली डॉक्टर समझा और अपने घर में उसे क्लिनिक खोलने के लिए जगह दे दी।

प्रभु ने पूरे तामझाम के साथ क्लिनिक की शुरूआत की, जिससे लोगों को यह लगे कि वो सचमुच का डॉक्टर है। इस महीने के शुरूआत में एक प्रिया नाम की महिला की तबियत खराब हुई। तब उसके घरवाले इलाज के लिए उसे प्रभु की क्लिनिक में लेकर गये। प्रभु ने इलाज करने के बहाने प्रिया को चेक किया और फिर उसे ड्रिप लगा दी।

ड्रिप लगने से प्रिया को थोड़ी राहत महसूस हुई और उसे क्लिनिक में ही नींद आ गई। प्रभु भी इसी बात का इंतजार कर रहा था। उसके बाद प्रभु ने प्रिया के गले से सोने की चेन उतार ली। इसके अलावा भी उसके शरीर पर जो भी गहने थे, प्रभु ने उन सभी पर हाथ साफ कर दिया। उसके बाद प्रिया को सोता हुआ छोड़कर प्रभु मौके से फरार हो गया।

थोड़ी देर के बाद प्रिया को होश आया तो उसने देखा कि उसके शरीर से सारे गहने गायब हैं। इसके बाद वो परिजनों के साथ तुरंत पुलिस थाने पहुंची और धोखेबाज प्रभु के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान को आधार बनाते हुए मामले की पड़ताल की और 7 फरवरी को ठग नकली डॉक्टर प्रभु को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस तहकीकात में पता चला है कि यह प्रभु का पहला अपराध है, इससे पहले उसके खिलाफ पुलिस में इस तरह का कोई मामला नहीं दर्ज है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रभु का चालान किया और उसे जेल भेज दिया है। 

Web Title: The thug robbed the woman of jewelery worth Rs 2 lakh by posing as a fake doctor

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे