लाइव न्यूज़ :

Thane Police: तुम्हारा रिलेशन किसी और के साथ?, भास्कर नारायण सदावर्ते ने पत्नी प्रमिला की गला घोंटकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 11:04 IST

Thane Police: सिद्धेश्वर तालाओ इलाके के निवासी भास्कर नारायण सदावर्ते ने नौ अक्टूबर को अपनी पत्नी प्रमिला (27) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के प्रवक्ता शैलेश साल्वे ने बताया कि सदावर्ते नांदेड़ भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे ठाणे जिले के कसारा से गिरफ्तार कर लिया।

Thane Police: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने के आरोप में 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पत्नी का किसी ओर के साथ संबंध होने के संदेह के आधार पर आरोपी ने उसकी हत्या की। उन्होंने बताया कि सिद्धेश्वर तालाओ इलाके के निवासी भास्कर नारायण सदावर्ते ने नौ अक्टूबर को अपनी पत्नी प्रमिला (27) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के प्रवक्ता शैलेश साल्वे ने बताया कि सदावर्ते नांदेड़ भागने की कोशिश कर रहा था।

तभी पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे ठाणे जिले के कसारा से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सदावर्ते ने उसकी हत्या इसलिए की क्योंकि उसे संदेह था कि वह उसे धोखा दे रही थी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चों की अभिरक्षा (कस्टडी) को लेकर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में 41-वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मीरा रोड निवासी दंपति नदीम खान और उसकी पत्नी अमरीन (36) के दो बच्चे हैं, जिनकी आयु 10 साल एवं दो साल है। अधिकारी के अनुसार, बच्चों की अभिरक्षा को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला शुक्रवार को मदद मांगने पुलिस थाने गयी थी।

अधिकारी के अनुसार, चूंकि पुलिसकर्मी व्यस्त थे तो महिला ने उनसे कहा था कि वह कुछ देर बाद लौटेगी तथा वह अपने बच्चे से मिलने के लिए नजदीक के एक स्कूल चली गयी थी। मीरा रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि स्कूल जाने के रास्ते में खान का अमरीन से झगड़ा हो गया और उसने चाकू घोंपकर अमरीन की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि खान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला