ठाणेः पिता ने पांच साल के बेटे को सिगरेट से जलाया और बुरी तरह पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 26, 2022 03:26 PM2022-07-26T15:26:24+5:302022-07-26T15:27:28+5:30

शांतिनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शीतल राउत ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को फहीम रिजवान अहमद खान (33) के विरुद्ध भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

Thane father allegedly torched five-year old son cigarette prevent meeting his mother Bhiwandi | ठाणेः पिता ने पांच साल के बेटे को सिगरेट से जलाया और बुरी तरह पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

कई बार बार सिगरेट से जलाया एवं बुरी तरह पीटा। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच चल रही है। 

Highlightsमामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं की गयी है।आरोपी और उसकी पत्नी एक दूसरे से अलग हो गये हैं।बच्चा अपने पिता के साथ रह रहा है।

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक व्यक्ति ने पांच साल के अपने बेटे को उसकी मां से मिलने के रोकने के लिए सिगरेट से कथित रूप से जला दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शांतिनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शीतल राउत ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को फहीम रिजवान अहमद खान (33) के विरुद्ध भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

उनके मुताबिक, आरोपी और उसकी पत्नी एक दूसरे से अलग हो गये हैं और बच्चा अपने पिता के साथ रह रहा है। राउत ने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने बच्चे को अपनी मां के पास जाने से रोकने के लिए कई बार बार सिगरेट से जलाया एवं बुरी तरह पीटा। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच चल रही है। 

Web Title: Thane father allegedly torched five-year old son cigarette prevent meeting his mother Bhiwandi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे