लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: वेश्यालय में डॉक्टर लगाता था हर्मोन की सुई ताकि लड़कियां जल्दी बड़ी हो जाएं, 11 नाबालिग छुड़ाईं

By भाषा | Updated: August 1, 2018 11:45 IST

तेलंगना में वेश्यालय चलाने वाले लड़कियों को डेढ़ लाख में खरीदते थे। इसके बाद उन्हें हार्मोन की सुई लगाकर बड़ी करते, फिर उनसे देह व्यापार कराते। इसका पता एक टीम को चला, उसके बाद-

Open in App

हैदराबाद, 1 अगस्त: तेलंगाना के एक शहर में एक वेश्यालय से ग्यारह नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है और इस संदर्भ में छह महिलाओं समेत आठ तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं।

एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और समेकिल बाल विकास सेवाओं की एक संयुक्त टीम ने कल यादद्रि भोंगिर जिले के यादागिरिगुट्टा में वेश्यालयों पर छापा मारा। उसने सात से 10 साल उम्र की 11 लड़कियों को मुक्त कराया और तस्करों को गिरफ्तार किया। 

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने संवाददाताओं को बताया कि तस्कर एजेंट के माध्यम से गरीब परिवारों से इन बच्चियों को खरीदते हैं और वे हर लड़की के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करते हैं।

आयुक्त के अनुसार तत्पश्चात लड़कियों को वेश्यालय भेजा जाता है और वहां उन्हें यौवनास्था तक रखा जाता है। तस्कर एक डॉक्टर को रखते हैं जो इन बच्चियों को हार्मोन का इंजेक्शन देता है ताकि वे जल्द बड़ी हो जाएं। 

भागवत ने बताया कि मुक्त करायी गयी सभी लड़कियों को बालिका गृह भेज दिया गया है। तस्करों के खिलाफ भादसं एवं पोक्सो की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :सेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टव्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टथाना से महज कुछ गज की दूरी पर 5 वर्षों से चाय की दुकान में चल रहा सेक्स रैकेट?, आम लोगों ने किया भंडाफोड़

क्राइम अलर्टVaranasi News: स्पा सेंटर की आड़ में घिनौना काम, वाराणसी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़; 5 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदुकानों को होटल में किया तब्दील, चल रहा था सेक्स रैकेट; जाल बिछाकर क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: मासूम से गैंगरेप, 'डॉग' ने खोला हत्या का राज, तीसरी क्लास में पढ़ती थी छात्रा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह