लाइव न्यूज़ :

Love In The Time Of Corona: प्रेमिका से मिलने के लिए क्वारंटाइन से फरार हुआ प्रेमी, जानें फिर क्या हुआ 

By अनुराग आनंद | Updated: March 28, 2020 16:27 IST

मदुरै जिले में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए 24 साल का एक युवक क्वारंटाइन से फरार हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस शख्स को मदुरै के एक सरकारी अस्पताल में इसे क्वारंटाइन किया गया था। दूरदराज गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वह वहां से भाग गया।

मदुरै: देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार व आम लोगों के लिए इस बीमारी को हराकर सुरक्षित बचना एक चुनौती बना हुआ है। लेकिन, इन सबके बावजूद लोग गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बाज नहीं आते हैं।

खबर है कि तमिलानडु के मदुरै जिले में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए 24 साल का एक युवक क्वारंटाइन से फरार हो गया है। 23 साल का यह व्यक्ति जो कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा था और मदुरै के एक सरकारी अस्पताल में इसे क्वारंटाइन किया गया था। 

बुधवार को एक दूरदराज गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वह वहां से भाग गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "संभवतः, प्रेमिका के घर के आसपास के लोगों ने उसे पहले एक सफाई कर्मी समझा, क्योंकि उसका चेहरा मास्क से ढका हुआ था।  

द हिन्दू की रिपोर्ट की मानें तो पूछताछ के दौरान, उस शख्स ने पुलिस को बताया कि लड़की के माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे और इसलिए वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भाग गया था।

हलांकि,शिवगंगा जिले में पुलिस ने उसे लड़की के घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।  इस शख्स पर केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ विवाह करने के लिए ही भारत आया था क्योंकि उसके माता-पिता ने 30 मार्च को उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति के साथ कर दी थी। गांव में परिवार के सदस्यों की तालाश और सतर्कता के बावजूद वह व्यक्ति लड़की को बाहर लाने में कामयाब रहा। अपने दोस्तों की मदद से उनके निवास स्थान पर पहुंच गए। 

इस बीच, अस्पताल में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मदुरै सिटी पुलिस के पास उस शख्स के गायब होने की एक शिकायत दर्ज की और पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी की एक टीम ने उसे लड़की के घर के पास से दबोच लिया और उसे अस्पताल वापस ले आया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आदमी का दावा है कि उसने लड़की से शादी कर ली है।" लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडुकेसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज